Breaking Newsताजा खबर

पारिवारिक विवाद में महिला ने की आत्महत्या, घर के कमरे में लटकी मिली लाश

धनबाद

धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र के गांधी रोड में एक ब्यूटीशियन की कमरे में फंदे से लटकी हुई लाश मिली। ससुराल पक्ष के लोगों ने आत्महत्या किए जाने की बात कही है। वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुट गई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि आर्थिक तंगी व पारिवारिक विवाद की वजह से महिला ने सुसाइड किया है। मृतका की पहचान पप्पू शर्मा की पत्नी निशा शर्मा (34) के रूप में की गई। वो ब्यूटीशियन थी। शुक्रवार की देर रात निशा शर्मा अपने बेटे के साथ कमरे में सोई हुई थी। देर रात बेटे की नींद खुलने पर उसने देखा कि मां कमरे में नहीं है। इसके बाद वह बगल कमरे में लाइट जलता देख पहुंचा तो महिला को फंदे से झूलता पाया। इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। परिजन निशा शर्मा को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button