Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू – मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक, सहयोग की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के अवसर पर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

पलामू – मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक, सहयोग की अपील

पलामू : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के अवसर पर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

उपायुक्त ने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 2032 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 14,99,296 मतदाता हैं, जिनमें 7,78,456 पुरुष, 7,20,839 महिला एवं 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। साथ ही 2,65,651 ASDDF तथा 3,46,596 Anomalies Electors को नियमानुसार नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

उन्होंने बताया कि 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान जिन मतदाताओं का नाम प्रारूप सूची में नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। वहीं किसी नाम में त्रुटि, स्थानांतरण, विलोपन अथवा अन्य संशोधन के लिए भी निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपलब्ध रहेंगे तथा मतदाता पंचायत भवन, नगर निकाय कार्यालय, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय एवं CEO झारखंड की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन किया जा सकता है।

बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 08 एवं 09 अगस्त तथा 22 एवं 23 अगस्त को विशेष दावा-आपत्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे। 15 अगस्त को ग्राम सभाओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 25 अगस्त से 04 सितंबर तक होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

उपायुक्त श्री शेखावत ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाता समय पर अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button