Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू – नशे के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना, शहरी क्षेत्रों में चलाएगा अभियान

जिले में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को गति देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से नशा मुक्त जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पलामू – नशे के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना, शहरी क्षेत्रों में चलाएगा अभियान

पलामू : जिले में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को गति देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से नशा मुक्त जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।परिसर में मौजूद विभिन्न पदाधिकारियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को डीसी द्वारा नशा के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ भी दिलाया गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा तैयार यह रथ मेदिनीनगर एवं चैनपुर के शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा।उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही किशोरों एवं युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।मौके पर डीडीसी सादात अनवर, जिला कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button