Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू जिला बार एसोसिएशन में सियासी विवाद, अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

पलामू जिला बार एसोसिएशन में उस समय तीखी हलचल मच गई, जब एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद के विरुद्ध वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया।

पलामू जिला बार एसोसिएशन में सियासी विवाद, अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

डालटनगंज : पलामू जिला बार एसोसिएशन में उस समय तीखी हलचल मच गई, जब एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद के विरुद्ध वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव के जरिए अध्यक्ष पर बार की मर्यादा और निष्पक्षता को ठेस पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं—सूर्यपत सिंह, नंदलाल सिंह, सौकत अली खान, सच्चिदानंद सिंह, रूचिर कुमार तिवारी, शिव कुमार तिवारी,गौरव कुमार सिंह, जीशान अली, सोहेल अख्तर, अल्ताफ अंसारी, चंद्रशेखर तिवारी, अभय कुमार भुइंया, प्रदीप नारायण, अजेस चौहान, रंजीत कुमार सिंह, उदय सिंह, आलोक कुमार तिवारी, रामजीत राम सहित अन्य—ने कहा कि अध्यक्ष ने अरुणा शंकर को माध्यम बनाकर अधिवक्ताओं के बीच भारतीय जनता पार्टी के कथित प्रचार से जुड़ी डायरी वितरित कराई, जो पूरी तरह अनुचित और घोर निंदनीय है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि इस कदम से न केवल बार एसोसिएशन की गरिमा और स्वायत्तता प्रभावित हुई है, बल्कि अधिवक्ताओं के बीच राजनीतिक रंग भरने की कोशिश भी की गई। इसे बार की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष की ओर से भेजी गई डायरी वापस लौटा दी और स्पष्ट किया कि बार को किसी भी राजनीतिक प्रचार का मंच नहीं बनने दिया जाएगा।

निंदा प्रस्ताव के साथ अधिवक्ताओं ने यह भी दोहराया कि पलामू जिला बार एसोसिएशन एक स्वतंत्र, गैर-राजनीतिक संस्था है और भविष्य में ऐसी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को लेकर बार परिसर में चर्चा का दौर जारी है और अधिवक्ता समुदाय ने संस्था की निष्पक्ष छवि बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button