पलामू की रिया ने बीपीएससी परीक्षा में 22 वाँ रैंक लाकर अपने माता-पिता का बढ़ाया सम्मान
विधायक आलोक चौरसिया घर पहुंच कर रिया को दी शुभकामनाएं

पलामू की रिया ने बीपीएससी परीक्षा में 22 वाँ रैंक लाकर अपने माता-पिता का बढ़ाया सम्मान
विधायक आलोक चौरसिया घर पहुंच कर रिया को दी शुभकामनाएं
पलामू : मेदिनीनगर।शहर के रेड़मा रांची रोड निवासी योगेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी की पुत्री रिया बर्मा ऊर्फ जूही कुमारी ने बीपीएससी परीक्षा में 22 वाँ रैंक लाकर अपने माता पिता परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है।रिया वर्मा ने बिहार से बीपीएससी में 22 वॉ रैंक हासिल की है।बीपीएससी के परिणाम आने के बाद से रिया के घर पर खुशी का माहौल है।परिवार, रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग रिया को बधाई दे रहे हैं।रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के सभी लोगों को दिया है।रिया ने बताया कि पिता योगेंद्र प्रसाद और भाई अमित कुमार की प्रेरणा से उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। इनके अलावा मुझे पूरे परिवार का सहयोग मिला है।।रिया ने बताया कि पढ़ाई के शुरुआती दौर में ही उसने अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया था।की आगे चल कर कुछ मुकाम हासिल करना है।रिया ने लोगो को संदेश दिया की बेटियों की शिक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जागरूक होने की जरूरत है. क्योंकि आज भी कई जगहों पर बेटों और बेटियों में फर्क करने के मामले आते हैं।जबकि पढ़ाई का अच्छा माहौल, सहयोग तथा प्रेरणा मिलने पर बेटियों ने खुद को साबित किया हैं।रिया के भाई अमित कुमार ने बताया कि मेरी बहन रिया बीपीएससी में 22 वॉ रैंक प्राप्त कर माता पिता एवं गुरु के नाम के साथ पलामू जिला का नाम रोशन की है।

वही जानकारी मिलने पर डाल्टनगंज भंडारिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आलोक कुमार चौरसिया मंगलवार की सुबह रिया के घर पहुंचे।रिया को सफल होने पर उन्होंने रिया को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।वही रिया ने भी तीसरी बार विधायक बनने पर आलोक चौरसिया जी को सॉल और माला पहनाकर अपने घर में उनका स्वागत की।




