पलामू – उपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न l
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार को कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।

पलामू – उपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न l
पलामू : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार को कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में कारा सुरक्षा व्यवस्था,कैदियों-बंदियों की मूलभूत सुविधाओं,मुलाकाती व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरा की स्थिति एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गयी।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से सुदृढ़ रखी जाए।उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कारा के भीतर प्रतिबंधित वस्तुओं का प्रवेश न हो।
जेल में पेयजल एवं बंदियों के नये वार्ड निर्माण से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा
बैठक में पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों की समीक्षा की गयी।इस दौरान पेयजलापूर्ति की समस्या पर चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बगैर डीप बोरिंग किये,स्थायी तौर पर पेयजलापूर्ति की समस्या का निराकरण संभव नहीं है।इसी तरह जेल की दीवार की ऊंचाई बढ़ाने,कारा में बंदियों के लिये नये वार्ड का निर्माण,कारा में अवस्थित बी टाइप वार्ड का रेनोवेशन कराने संबंधी चर्चा किया गया।
उपरोक्त सभी कार्य के लिये भवन निर्माण कार्यपालक अभियंता को एस्टीमेट बनाने को लेकर निर्देशित किया गया।इसी तरह आवश्यकतानुसार वाच टॉवरों एवं सीसीटीवी की मरम्मती कराने समेत कारा सुरक्षा से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की गयी।इस अवसर प्रभारी मेदिनीनगर केंद्रीय कारा के कारा अधीक्षक समेत कारा सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




