पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
दीप प्रज्ज्वलित कर की कार्यक्रम की शुरुआत

संयुक्ता न्यूज डेस्क
चलकुशा – वन सुरक्षा समिति परतकोला में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष छोटीलाल सिंह के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन तुलसी यादव ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख प्रतिनिधि केदार यादव विशिष्ट अतिथि वन क्षेत्र पदाधिकारी कमलेश सिंह एवं वनपाल पदाधिकारी अनन्त कुमार सिंह उपस्थित हुए कार्यक्रम का शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि केदार यादव ने कहा की हमें जल और जंगल बचाने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा तभी हम लोग और हमारे आने वाले पीढ़ी सुरक्षित व स्वस्थ रह पाएंगे।

वहीं वन पदाधिकारियों के द्वारा जंगल बचाव को लेकर एवं जंगल में पाए जाने वाले औषधि एवं पर्यावरण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बाद प्रमुख प्रतिनिधि केदार यादव एवं वन पदाधिकारियों ने जंगल बचाव को लेकर प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर मुखिया सुभाष ठाकुर, वनरक्षी देवचंद महतो,संतोष रजक, नजीर हुसैन, इंदरदेव साव, ताहिर हुसैन, ब्रह्मदेव रजक, नयुम अंसारी, बाबूलाल बिहारी, पिंटू मोदी, रामप्रवेश दामोदर सिंह, जागेश्वर साव, रामकिशोर यादव महावीर यादव नारायण यादव लक्ष्मण सिंह एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।




