Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

पर्यावरण बचाव अभियान के अंतर्गत उसरी के तट पर लगाया जा रहा है पेड़- रमेश

पर्यावरण बचाव अभियान के अंतर्गत उसरी के तट पर लगाया जा रहा है पेड़- रमेश

पर्यावरण बचाव अभियान के अंतर्गत उसरी के तट पर लगाया जा रहा है पेड़- रमेश

 गिरीडीह: पर्यावरण बचाव अभियान के अंतर्गत आज शास्त्रीनगर बनखंजो उसरी के तट पर राम जी यादव, रमेश यादव और पूरी टीम के द्वारा लगभग 10 पेड़ लगवाए गए ज्ञात हो कि कई सालों से इस पर्यावरण बचाव अभियान में,कई प्रतिनिधि अलग अलग तरीके से लगे है,बिच बिच में तट पर पूजा पाठ भी देखा गया है किंतु ठोस कार्यवाई नहीं कि जाती है जबकि इस बार की टीम ने सलूजा गोल्ड और वन विभाग के सहयोग से उसरी के तट पर बहाव के कारण तट की कटाई को रोकने के लिए छायादार पेड़ लगाए जा रहे है,*राम जी और रमेश यादव ने* कहा कि फ़िलहाल 100 पेड़ का लक्ष्य है भविष्य में प्रशासन के सहयोग से और कई सहयोगी के मदद से और भी पेड़ लगेंगे,दोनो सामाजिक कार्यकर्ता के पर्यावरण के विषय पर कार्य करके गिरिडीह को एक अच्छा मेसेज दिया है।

 

आज के इस अभियान में समाजसेवी राजेश सिन्हा ने भाग लिया है जो लगातार उसरी के सवालों पर मुखर होकर बात भी करते है, इस टीम के साथ सहयोगी के जैसा कार्य भी करते है, उन्होंने कहा कि नगरनिगम उसरी नदी का दुश्मन है,गंदी नाली डायरेक्ट उसरी में मिलता है,इसके लिए कई बार लिखत दिया गया है,श्री सिन्हा ने कहा इसी अभियान में जल्द सभी नालियों को *जे सी बी* से मिट्टी डाल कर बंद कर दिया जाएगा,उसके बाद जागेंगे नगरनिगम के प्रतिनिधि,श्री सिन्हा ने कहा कि नदी किनार अतिक्रमण भी बड़ा मामला है,सरकारी विभाग साइलेंट जॉन में है,खुलकर विरोध की आवश्यकता है। आज के इस कार्यक्रम में अमित यादव, योगेश मरिक, प्रिंस कुमार,संजय सिंह,राजन डीजे,बिजय यादव, प्रेम यादव आदि साथ थे।

Related Articles

Back to top button