Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़
परियाना में संचालित मॉडल स्कूल के जमीन पर बन रहे मकान को जिला प्रशासन के द्वारा किया गया अतिक्रमण मुक्त

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: सदर प्रखंड के पिंडाटांड़ पंचायत के परियाना में संचालित मॉडल स्कूल के जमीन पर घर बना रहे स्थानीय भूमाफिया के मनसूबे को सदर एसडीएम विशालदिप खलको ने पानी फेर दिया है । बताया गया कि विद्यालय की जमीन पर घर बना रहे थे ।

लेकिन जब मीडिया के द्वारा खबर को प्रमुखता से दिखाया गया तब शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आये उसके बाद तुरन्त उसके द्वारा सदर अंचल ओर सदर एसडीएम को पत्र लिखकर विभाग को अवगत कराया गया ,तब एसडीम के नेतृत्व में ये कार्रवाई करते हुए विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया। साथ ही साथ सदर एसडीम के द्वारा हिदायत भी दिया गया कि किसी भी सूरत में विद्यालय की जमीन को कोई भी अतिक्रमण नही कर सकता है ।