Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पचंबा माहुरी मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन, मनोज गुप्ता अध्यक्ष तो राजकिशोर भदानी बने सचिव

पचंबा माहुरी मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

पचंबा माहुरी मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन, मनोज गुप्ता अध्यक्ष तो राजकिशोर भदानी बने सचिव

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पचंबा माहुरी मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सभी प्रमुख पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

चुनाव के दौरान मनोज गुप्ता को अध्यक्ष, राजकिशोर भदानी को सचिव, राजेश भदानी को संगठन मंत्री तथा संतोष गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।

निर्विरोध निर्वाचन के बाद समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, समाज के लोगों को एकजुट करने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही।
पचंबा माहुरी मंडल के नए पदाधिकारियों के चयन से समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Related Articles

Back to top button