पंचायत सचिव सुखलाल महतो के परिजनों की मांगे मानने पर मजबूर हुआ प्रशासन, चार सूत्री मांगे पूरी होने पर धरना हुआ समाप्त
पंचायत सचिव सुखलाल महतो के परिजनों की मांगे मानने पर मजबूर हुआ प्रशासन, चार सूत्री मांगे पूरी होने पर धरना हुआ समाप्त

पंचायत सचिव सुखलाल महतो के परिजनों की मांगे मानने पर मजबूर हुआ प्रशासन, चार सूत्री मांगे पूरी होने पर धरना हुआ समाप्त
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, पंचायत सचिव सुखलाल महतो की आ,त्महत्या के बाद शुरू हुए आंदोलन ने आखिरकार प्रशासन को झुकने पर मजबूर कर दिया। मृ,तक के परिजनों द्वारा उठाई गई चार सूत्री मांगों को प्रशासन ने मान लिया है, जिसके बाद सोमवार सुबह आंदोलन समाप्त हो गया। मृ,तक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कुलगो में कर दिया गया। रविवार देर रात सुखलाल महतो के शव को डुमरी प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर रखकर परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने धरना शुरू किया था। मृ,तक के समर्थन में डुमरी विधायक जयराम महतो भी मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। वार्ता के बाद प्रशासन ने लिखित रूप से सभी मांगों को स्वीकार किया।
मृ,तक की विधवा पत्नी की सहमति के आधार पर परिवार के एक सदस्य को 15 दिनों के भीतर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। देय वित्तीय लाभ जैसे ग्रेच्युटी, ग्रुप बीमा, उपार्जित अवकाश, भविष्य निधि आदि की राशि भी 15 दिनों के भीतर भुगतान की जाएगी। पारिवारिक पेंशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों को महालेखाकार कार्यालय, रांची को अग्रसारित किया जाएगा। मृ,तक पंचायत सचिव द्वारा छोड़े गए सु,साइड नोट के आधार पर डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंवेषा ओना, पीएमएवाई के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजय कुमार, रोजगार सेवक अनिल कुमार साव और बालथरिया पंचायत के मुखिया पति परमेश्वर नायक के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना और आ,त्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए डुमरी थाना में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला थाना कांड संख्या 71/25, दिनांक 16.06.2025 को दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108/61, 316/351/352BNS के तहत कार्रवाई हो रही है।

इस पूरे घटनाक्रम में डुमरी विधायक जयराम महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने मृ,तक के परिजनों की ओर से ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से दूरभाष पर बात कर अतिरिक्त सहायता की मांग की, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
आपको बतादे कि 13 जून को सुखलाल महतो ने डुमरी प्रखंड कार्यालय परिसर में स,ल्फास खा लिया था। आ,त्महत्या से पूर्व उन्होंने एक पत्र सोशल मीडिया पर डुमरी विधायक के नाम साझा किया था। गंभीर अवस्था में उन्हें डुमरी से धनबाद और फिर रांची रिम्स रेफर किया गया, जहाँ 15 जून की रात उनकी मृ,त्यु हो गई थी।




