नेहरू युवा केंद्र में भाग लेने रवाना हुए युवा
22 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम
संजुक्ता न्यूज डेस्क
हजारीबाग –नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग एवं सीआरपीएफ 22 बटालियन के संयुक्त तत्वाधान में जिला के 50 जनजातीय युवा तिरुवंतपुरम केरला में 22 मार्च से 28 मार्च तक होने वाले 13 वें जनजातीय युवा विनिमय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए।रवाना होने से पूर्व सभी चयनित प्रतिभागियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता सीआरपीएफ 22 बैटलियन के डिप्टी कमांडेंट प्रणय कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एडवोकेट चंदन कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल उमेश कुमार व सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार एवं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमन हेंब्रम ने प्रतिभागी युवाओं का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन सचिन कुमार रविदास एवं महेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया।डिप्टी कमान्डेंट प्रणय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन का अनुपालन कर अविस्मरणीय क्षणों को अपनाने का मंत्र दिया।मुख्य अतिथि चंदन सिंह ने बताया कि आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में विभिन्न विकास गतिविधियों, कौशल विकास, शैक्षिक और रोजगार के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश के विभिन्न राज्यों में हुई तकनीकी और औद्योगिक उन्नति के लिए आदिवासी युवाओं के समक्ष रखा जाता है ।
मुख्य वक्ता अमन हेंब्रम ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से आदिवासी युवाओं को उनकी समृद्ध पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूक किया जाता है और उन्हें आने वाली पीढ़ी के लिए इसे संरक्षित करने में सक्षम बनाया जाता है। धन्यवाद ज्ञापन प्रतीक भारद्वाज ने दिया।नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग ने अतिथियों द्वारा सभी युवाओं को ट्रैकसूट, जूता, गरम वस्त्र आदि प्रतिभागियों को भेंट किया। भोजन के पश्चात अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर चयनित प्रतिभागियों को अपने शुभकामनाओं के साथ विदा किया। शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।शिविर में सभी चयनित प्रतिभागी दलनायक सीआरपीएफ 22 बटालियन की सब इंस्पेक्टर रूमा भौमिक, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर करतार सिंह, कांस्टेबल एन. क्रिश्टोफर, कांस्टेबल पूनम गौतम , कांस्टेबल सुजीत वी. के की देख रेख में शिविर में भाग लेंगे।मौके पर मिथिलेश सिंह, सोनू कुमार, रूपम कुमारी, कार्तिक राम, श्वेता कुमारी, कृष्णा, नाजिया, कामेश्वर आदि शामिल थे।




