निशक्तों की सेवा ही सच्चा मानव धर्म है – अविनाश देव
मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मंच के अध्यक्ष सामूहिक रूप से पुष्पगुच्छ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किए।

निशक्तों की सेवा ही सच्चा मानव धर्म है – अविनाश देव
मेदिनीनगर : मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मंच के अध्यक्ष सामूहिक रूप से पुष्पगुच्छ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किए। शिविर के मुआयना किए और आए हुए दिव्यांग जानो से मिले। अपने संबोधन में हमने कहा मारवाड़ी युवा मंच जो कार्य कर रहा है वह काबिल ए तारीफ है।

मजहब से ऊपर जाति के भेद किए बैगर मानव धर्म कि प्राथमिकता देना निश्चित ही अखंड भारत मजबूत भारत का निर्माण है। मारवाड़ी युवा मंच जिस तरह से सामाजिक कार्य कर रही है इसका अनुकरण सभी समाज के संगठन को करना चाहिए ताकि समाज और राष्ट्र मजबूत हो सके। हम देख रहे हैं कि शिविर में आए दिव्यांग जन कोई एक समुदाय से नहीं हैं यह दया करुणा प्रेम भाईचारा मारवाड़ी युवा मंच जो पैदा किया है

इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। आए लोग एक दिन ठीक थे अलग अलग कारणों से अंग भंग हो गया था,आज मारवाड़ी युवा मंच अंग प्रत्यारोपित कर आंसु पोछने और चेहरे पर मुस्कान लौटाने का काम किया है। एक पैर पर बैसाखी के सहारे आए थे शिविर से अब चल कर जाएंगे यह बड़ी बात है। मारवाड़ी युवा मंच को आश्वस्त करना चाहते हैं

कि इस नेक कार्य के लिए हर संभव सहायता करने के लिए हम आपके साथ हैं। यह शिविर शहर में हमेशा लगते रहना चाहिए। मंच के अध्यक्ष संदीप केजरीवाल, सचिव सौरभ सराफ,कोषाध्यक्ष निशांत सिंघानिया,उपाध्यक्ष आलोक पसारी, दीपक निमाला, ललित तुलस्यान,सह सचिव हेमंत सोनी,अंकित पोद्दार विकास उदयपुरी सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं आप इसी तरह दिन दुगुना रात चौगुना बढ़ें ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मदद होता रहे।शुक्रिया!




