Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

निरसा बीडीयो से युवकों ने अभद्रता करते हुए की धक्का-मुक्की

बीडीओ इंद्र लाल ओहोंदा के साथ सिनिडीह के एक युवक को अभद्र व्यवहार व धक्का मुक्की करना बहुत महंगा पड़ गया

निरसा बीडीयो से युवकों ने अभद्रता करते हुए की धक्का-मुक्की

निरसा : बीडीओ इंद्र लाल ओहोंदा के साथ सिनिडीह के एक युवक को अभद्र व्यवहार व धक्का मुक्की करना बहुत महंगा पड़ गया।समाज के लोगों के सामने अपने व्यवहार को लेकर मांगनी पड़ी माफी तब जाकर मामला शांत हुआ।सोमवार को निरसा के प्रखंड विकाश पदाधिकारी इंद्र लाल ओहोंदा अपने किसी निजी काम से कही जा रहे थे। इसी क्रम मे बोकारो – राजगंज फोर लाइन सड़क स्थित सिनिडीह हनुमान मंदिर के समीप कुछ लोगों के द्वारा श्री शिवमहापुराण कथा के अंतिम दिन के भंडारे के लिए सड़क पर चंदा मांगा जा रहा था।

तभी वहां पर निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रलाल होंदा अपने निजी कार्य से कहीं जा रहे थे।तभी कुछ लड़कों ने निरसा बीडीओ की गाड़ी रुकवा कर उनसे भी चंदा मांगा एव चंदा मागने के क्रम में एक युवक ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्का मुक्की भी की जिसके बाद निरसा बीडीओ ने इसकी सूचना थाने को दी सूचना मिलते हिं मधुबन पुलिस की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच कर भीड़ को हटाया और निरासा वीडियो से आग्रह कर अपने साथ थाने ले आई।थाने में आसपास के गणमान्य लोगों ने निरसा बीडीओ से इस गलती के लिए लड़के को माफ करने की मिन्नत की एव उक्त युवक के द्वारा सबके सामने माफी मागी व दोबारा ऐसा कभी ना करने की बात कही जिसके बाद निरसा बीडीओ ने अपनी दरिया दिली दिखाते हुए उस लड़के को भविष्य को ध्यान में रख कर इस अक्षम्य अपराध के लिए सबकी मौजूदगी में उक्त आरोपित लड़के द्वारा माफी मांगे जाने के बाद माफ करते हुए अपनी शिकायत वापस ले ली है। इसके बाद पुलिस ने बॉन्ड लिखवा कर उक्त लड़के को हिदायत देते हुए कि वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा उसकी मां के साथ वापस घर भेज दिया है

Related Articles

Back to top button