निरसा बंगाल में BJP की जीत पर निरसा में जश्न, मनोज सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य विजय रैली
निरसा पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद निरसा में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में भव्य विजय रैली निकाली गई, जिसमें समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

निरसा बंगाल में BJP की जीत पर निरसा में जश्न, मनोज सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य विजय रैली
संबद्धता : मलय गोप
निरसा : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद निरसा में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में भव्य विजय रैली निकाली गई, जिसमें समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

रैली की शुरुआत निरसा इंस्पेक्टर ऑफिस के पास से हुई और हटिया चौक होते हुए वापस मनोज सिंह के आवास तक पहुंची। पूरे रास्ते “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल गूंजता रहा। गाजे-बाजे, पटाखों और नृत्य के साथ समर्थकों ने जीत को त्योहार की तरह मनाया, जिससे पूरा इलाका होली-दीवाली जैसा रंगीन नजर आया।
इस विजय रैली में अपर्णा सेनगुप्ता भी शामिल हुईं। उन्होंने इसे जनता की आकांक्षाओं की जीत बताते हुए कहा कि यह केवल भाजपा की नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की आम जनता की जीत है। वहीं निरसा मध्य पंचायत की मुखिया रीता देवी ने इसे जनता की नाराजगी का परिणाम बताया और कहा कि “डबल इंजन” सरकार से विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
इस रैली ने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक उत्साह को और तेज कर दिया, जहाँ बड़ी संख्या में लोग इस जश्न में शामिल होकर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए।


