Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

निरसा ओसीपी में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धसने से एक कोयला मजदूर की मौत, मौके से संचालक फरार

निरसा ओसीपी में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धसने से एक कोयला मजदूर की मौत, मौके से संचालक फरार

निरसा ओसीपी में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धसने से एक कोयला मजदूर की मौत, मौके से संचालक फरार

धनबाद: मलय गोप 

धनबाद/निरसा : ज्यों ज्यों दवा दी मर्ज बढ़ता ही गया ,वाली कहावत पुलिस पर सटीक बैठती है । जब जब पुलिस कहती है कि अवैध कोयले के कारोबार को किसी कीमत में नही चलने दिया जाएगा उसी दिन से कोयले के धंधेबाज जोड़ शोर से अपने मिशन में लग जाते हैं ।

इसे क्या कहेंगे ? निरसा ओसीपी में आज अवैध उत्खनन के दौरान चाल धसने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई , आनन फानन में लाश को चोरों ने ठिकाना लगा दिया । मृतक न्यू भमाल का रहने वाला विशाल नामक 22/23 वर्षीय युवक बताया जाता है । परसो मुगमा में खुले आकाश के नीचे पोड़ा बनाया जा रहा था कि स्थानीय लोंगों ने पुलिस को सूचना दी , छापामारी में 35 टन कोयला पकड़ा गया । यह साबित करता है कि अवैध कोयले के धंधे पर पुलिस कितना शख्त है ।

निरसा ओसीपी में उत्खनन के दौरान हुई घटना पर निरसा उतर पंचायत के मुखिया दिनेश सिंह ने स्थानीय पुलिस को दोषी ठहराते हुये कहा कि धंधा उनके इशारे पर चल रहा है । मेरे द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद करवाई नही की जाती । उन्होंने कहा कि निरसा ओसीपी में समानांतर अवैध उत्खनन किय्या जाता है आज की घटनां में भमाल का एक युवक विशाल की मौत हो गई ।

संचालक अरमान शेख,अरबाद शेख एवं अन्य भाग खड़े हुये । कोयला चोरों ने लाश को आनन फानन में ठिकाने लगा दिया । पुलिस सबकुछ जानते हुये अपने स्वार्थ में मौन है । वंही भमाल पंचायत का मुखिया योगेंद्र यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया में घटनां पर गहरा दुख ब्यक्त करते हुये पुलिस और ओसीपी प्रबंधक को दोषी करार दिया है । घटना के काफी देर बाद तक ईसीएल और पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के वक्त माइंस में कितने कोयला चोर मौजूद थे या कितने घायल हुए हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अवैध उत्खनन में जिस स्थान पर अवैध उत्खनन का धंधा चल रहा था वहां अवैध उत्खनन में करीबन दर्जनों की संख्या में कोयला चोर कोयला काट रहे थे । अचानक चाल भर भरा कर गिर गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और खदान के अंदर पांच लोगों की दबने की आशंका जताई जा रही है । इस सम्बंध में न पुलिस न ईसीएल प्रबन्धन कुछ कहने को तैयार है । जब यह संवाददाता एसडीपीओ और निरसा थानां प्रभारी से सम्पर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने कोई जबाब नही दिया ।

Related Articles

Back to top button