
निजी प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ किसान मंच ने खोला मोर्चा।
सिविलसर्जन को ज्ञापन देकर की करवाई की माँग।

गिरीडीह: सदर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर जो अपने कार्यावधि में निजी प्रेक्टिस करते हैं उन डॉक्टरों के खिलाफ गिरिडीह किसान मंच ने मोर्चा खोल दिया है।
रैली के रूप में किसान मंच के सदस्य झंडा मैदान से रैली निकल कर सदर अस्पताल पहुँचे और निजी प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सिविलसर्जन को ज्ञापन दिया।
किसान मंच के जिला महासचिव कुंजलाल साव ने कहा कि यहाँ के डॉक्टर भगवान के समान हैं, पर गिरिडीह की जनता को उनसे समुचित इलाज नही मिल पा रहा क्योंकि यहाँ के डॉक्टर सदर अस्पताल में ना आकर निजी प्रेक्टिस करते हैं जिसे लोगो का इलाज नही हो पाता है।

जल्द ही अगर उनकी मांगों को नही माना जाता है तो आगे किसान मंच उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।




