नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची के द्वारा बड़ी कार्रवाई। कार से 22.50 लाख का अवैध गांजा बरामद।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची के द्वारा गुरुवार 23 /,7, /2026 को कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर टीओपी के सामने घेराबंदी कर उड़ीसा से अवैध गांजा ले जा रहे दो कार को पकड़ लिया ओर कार से करीब 150 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया गया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची के द्वारा बड़ी कार्रवाई। कार से 22.50 लाख का अवैध गांजा बरामद।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची के द्वारा गुरुवार 23 /,7, /2026 को कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर टीओपी के सामने घेराबंदी कर उड़ीसा से अवैध गांजा ले जा रहे दो कार को पकड़ लिया ओर कार से करीब 150 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया गया। जीसकी बाजार मूल्य लगभग 22.50 लाख आंका गया। जानकारी अनुसार केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची की टीम को गुप्त सूचना मिली कि ओडिशा राज्य से कार के माध्यम से अवैध गांजा जमशेदपुर ले जाया जा रहा है।

सूचना पा कर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के रांची टीम सक्रिय होकर उड़ीसा पहुंचे। टीम ने ओडिशा से तीन कार का पीछा करना शुरू किया। जब संदिग्ध कार ओडिशा से झारखंड सीमा में प्रवेश किया तो टीम ने कोवाली थाना को सूचना देकर इन संदिग्ध कार को हल्दीपोखर बाजार स्थित टीओपी में घेराबंदी कर रोकने का निर्देश दिया। सूचना पाकर कोवाली पुलिस हल्दीपोखर टीओपी में घेराबंदी कर वाहन चेकिंग कार्रवाई की गई।
वाहन चेकिंग के दौरान इनोवा क्रिस्टा जिसका नंबर J H 05BX/8877 , जिसमें150 केजी गांजा पैकेट बनाकर 10 थैला में लदा हुआ था ओर स्वीफ्ट डिजायर JH 05 CR/3775 , कार जो आगे से गांजा वाला गाड़ी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एस्कॉर्ट कर रहा था। टीम के द्वारा दोनों कार को रोक कर जब तलाशी ली गई तो इनोवा कार से लगभग 10 बड़े थैला में सीलबंद गांजा पैकेट बरामद हुई।
तभी टीमों के द्वारा गाड़ी एवं अवैध गांजा को जप्त कर लिया गया। बही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची के द्वारा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। टीम ने केवल इतना कहा कि जप्त गांजा का वजन 150 किलोग्राम से ज्यादा है। गांजा ओडिशा से जमशेदपुर ले जाया जा रहा था। पकड़ाये तीनों में से, एक उड़ीसा क्योंझर जिला के मागुरगाडिया, द्वितीय कुम्हार टोली चाईबासा , एव तीसरा का पता जमशेदपुर ओल्ड पुरुलिया रोड मानगो आजाद नगर बताया गया।




