नगर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन कई वार्डों से प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
नगर निकाय आम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन नगर निगम क्षेत्र में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी रहा।

नगर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन कई वार्डों से प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : नगर निकाय आम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन नगर निगम क्षेत्र में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी रहा। विभिन्न वार्डों से कई प्रत्याशियों ने अपने-अपने निर्वाचित पदाधिकारियों के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया।

वार्ड संख्या 01 से अनिल राम ने अपने निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक के समक्ष नामांकन किया। वहीं वार्ड संख्या 14 से नीलम झा ने संबंधित अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

इसी क्रम में वार्ड संख्या 24 से नूरुल होदा ने कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद सिंह के समक्ष नामांकन किया। जबकि वार्ड संख्या 31 से सरिता चौरसिया एवं वार्ड संख्या 33 से नूरजहां खातून ने दंडाधिकारी अमरेंद्र डांग के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

नामांकन से पूर्व सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ सदर प्रखंड परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत रूप से नामांकन प्रक्रिया पूरी की। नामांकन को लेकर प्रखंड परिसर में दिनभर राजनीतिक सरगर्मी बनी रही।



