Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

धरियाडीह निवासी मोहम्मद समीर अंसारी को मोती मुह्हल्ला में कुछ लोगों ने  मारा चाकू 

धरियाडीह निवासी मोहम्मद समीर अंसारी को मोती मुह्हल्ला में कुछ लोगों ने  मारा चाकू 

 

धरियाडीह निवासी मोहम्मद समीर अंसारी को मोती मुह्हल्ला में कुछ लोगों ने  मारा चाकू 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: धरियाडीह निवासी मोहम्मद समीर अंसारी को मोती मुह्हल्ला में कुछ लोगों ने गुरूवार को चाकू मार कर घायल कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद इसे धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया गया कि समीर अंसारी से बुढ़िया खाद निवासी एक युवती ने 40 हजार रुपए कर्ज लिया था। कई महीनों से पैसा मांगने पर टाल मटोल किया जा रहा था। आरोप है कि इसने जब पैसा वापसी का दबाव बनाया तो लड़की ने इंस्टाग्राम में मैसेज कर इसे अपने घर बुलाया।

जब यह पैसा लेने गया तो उसके घर वालो ने मिलकर इसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि लड़की के भाई ने चाकू मारकर इसे घायल कर दिया।जिसके बाद आस पास के लोग जुटे और इसके परिजनो को सूचना दी।जिसके बाद परिजन पहुंचे और इसे सदर अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे धनबाद रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button