दुर्गा पूजा महासमिति की टीम ने शहर को विभिन्न जोन में बांट कर अपने पदाधिकारियों को पूजा पंडाल के देखरेख का जिम्मेवारी सौंपा।
पलामू श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति की टीम ने शहर को विभिन्न जोन में बांट कर अपने पदाधिकारियों को पूजा पंडाल के देखरेख का जिम्मेवारी सौंपा।

दुर्गा पूजा महासमिति की टीम ने शहर को विभिन्न जोन में बांट कर अपने पदाधिकारियों को पूजा पंडाल के देखरेख का जिम्मेवारी सौंपा।
पलामू : श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति की टीम ने शहर को विभिन्न जोन में बांट कर अपने पदाधिकारियों को पूजा पंडाल के देखरेख का जिम्मेवारी सौंपा। शनिवार को पूजा महासमिति की दुर्गा मंडप में आयोजित बैठक में सभी पूजा समितियों के वोलेंटियर को शर्ट,आई कार्ड का वितरण किया गया।

महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि अकास्मिक दुर्घटना से बचाव के लिए प्रत्येक पूजा पंडाल में बालु का गिराव किया जा रहा है। वहीं सभी पूजा पंडाल के देखरेख व संरक्षण के लिए महासमिति को चार जोन में बांटा गया। जिसमें रेड़मा जोन का संरक्षक नवीन तिवारी को बनाया गया इनके साथ सतीश तिवारी,टुनटुन तिवारी,अनील दूबे व विकास विश्वकर्मा को इसका सदस्य बनाया गया।
जबकि मुख्य बाजार जोन में संजय वर्मन,संदीप दास,चिंटू गुप्ता, मनीष वर्मन,आकाश कुमार, लीलावती देवी व राजन सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गई।हमीदगंज व बैरिया जोन में बृजेश शुक्ला,रमेश शुक्ला,रुपा सिंह,अजीत सिन्हा,प्रियरंजन,बिल्लू तिवारी व प्रेम शंकर गुप्ता को इस क्षेत्र में आयोजित पूजा समितियों से संपर्क स्थापित कर देखरेख की जिम्मेदारी दी गई।
जबकि बेलवाटीका व कांदु मुहल्ला जोन की जिम्मेदारी बीएन पाण्डेय, शर्मीला वर्मा,बबलू चावला, अमिताभ मिश्रा को दी गई।
बैठक में विभिन्न पूजा समितियों को निर्देश दिया गया की सभी वोलेंटियर टी शर्ट व आई कार्ड धारण कर रहेंगे ताकि आपातकाल स्थिति में जिला प्रशासन उनसे संपर्क स्थापित कर सके।
बैठक में लीलावती देवी,लजवंती देवी,संजय राज सहित कई पूजा समिति के पदाधिकारी व महासमिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।




