Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दुमका :ग्रामीणों के हमले के बाद घायल पुलिसकर्मियों से डीआईजी ने अस्पताल में की मुलाकात

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर में बीती देर रात ग्रामीणों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट में 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इन घायलों में 3 की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देवघर एम्स रेफर कर दिया गया है

दुमका : ग्रामीणों के हमले के बाद घायल पुलिसकर्मियों से डीआईजी ने अस्पताल में की मुलाकात

दुमका : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर में बीती देर रात ग्रामीणों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट में 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इन घायलों में 3 की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देवघर एम्स रेफर कर दिया गया है. इधर, मामले की जांच के लिए संथाल परगना क्षेत्र के डीआईजी अंबर लकड़ा अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन से इलाज की जानकारी ली.इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम में कोल कंपनी हरियाणा पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रतिनियुक्त बोरिंग कराने वाली एजेंसी के अधिकारी सागर सिंह को जब सुबह प्रशासन ने घायल अवस्था में घटनास्थल के समीप पाया, तो उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

घायल पुलिस कर्मियों का इलाज पीजेएमसीएच में चल रहा है, इसमें से तीन पुलिसकर्मी शिवजी यादव, फूल कुमार और अनिल दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें देवघर एम्स रेफर कर दिया है. इधर संथाल परगना के डीआईजी अंबर लकड़ा अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पुलिस कर्मियों का हालचाल जाना, साथ ही प्रबंधन से चल रहे इलाज की जानकारी ली. डीआईजी ने कहा कि जिन लोगों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कोल कंपनी एचपीजीसीएल के द्वारा जिस एजेंसी को बोरिंग करने का जिम्मा दिया गया है, उनके अधिकारी सागर सिंह, जो ग्राम सभा के दौरान मौके पर मौजूद थे, उनकी भी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की. वे गम्भीर रूप से घायल हैं. हमले में उनके सिर में चोट आई है.उन्होंने घटना के संबंध में बताया कि ग्रामीणों के साथ बातचीत चल ही रही थी कि अचानक कुछ असामाजिक लोग वहां आ गए और ग्रामीणों को कोल कंपनी के खिलाफ उकसाने लगे. माहौल बिगड़ गया और लोगों ने मुझ पर हमला कर दिया. इतना ही नहीं रातभर उन लोगों ने घायल अवस्था में ही मुझे अपने साथ रखा.उन्होंने आरोप लगाया कि प्रताड़ना देने के लिए एक गड्ढे के पानी में मुझे डूबाया गया, जिससे मेरे कपड़े गीले हो गए. सुबह उन लोगों ने मुझे अपनी बाइक से घटनास्थल के पास छोड़ दिया, जहां से जिला प्रशासन के लोगों ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया है.बता दें कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर में खुलने वाली कोल माइंस क्षेत्र में बोरिंग कराने के लिए कल एक ग्राम सभा रखी गई थी. इसी ग्राम सभा के दौरान विवाद हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों और कंपनी के अधिकारी पर हमला कर दिया, जिसमें 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Related Articles

Back to top button