दुखहरननाथ मंदिर में मंगलवार को कई हिंदू संगठन और ग्रामीणों की मदद से सुंदरकांड पाठ सह भंडारा का आयोजन किया
दुखहरननाथ मंदिर में मंगलवार को कई हिंदू संगठन और ग्रामीणों की मदद से सुंदरकांड पाठ सह भंडारा का आयोजन किया

दुखहरननाथ मंदिर में मंगलवार को कई हिंदू संगठन और ग्रामीणों की मदद से सुंदरकांड पाठ सह भंडारा का आयोजन किया
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: उदनाबाद स्थित दुखहरननाथ मंदिर में मंगलवार को कई हिंदू संगठन और ग्रामीणों की मदद से सुंदरकांड पाठ सह भंडारा का आयोजन किया गया। मालूम हो कि सोमवार को असामाजिक तत्वों द्वारा बजरंगबली प्रतिमा को खंडित करने का प्रयास किया गया था। जिसको लेकर हिंदू संगठन के लोगों और ग्रामीणों में काफी रोष था। स्थानीय लोगों की मदद से 11 पंडितों द्वारा सबसे पहले बजरंगबली प्रतिमा का रुद्राभिषेक किया गया जिसके बाद पूजन अर्चन और प्रवक्ता ओम शास्त्री के नेतृत्व में भव्य सुंदर पाठ और भजन कीर्तन कार्यक्रम किया गया। जिसके बाद भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस बाबत गिरिडीह धर्म जागरण संगठन, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस और स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द एक मंदिर कमेटी बनाने की बात कही। लोगों ने बताया कि मंदिर कमेटी के निर्माण होने से मंदिर का रख-रखाव सही ढंग से होगा। बताया गया कि दुखहरननाथ मंदिर जिले के एक प्रसिद्ध मंदिर के रूप में शुमार है। इसलिए इस कमिटी में 10-12 पंचायत के लोग शामिल हो और मंदिर के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। बताया गया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाए ताकि असामाजिक तत्वों पर ध्यान रखा जाए। मौके पर सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम,महतोडीह पिकेट प्रभारी राहुल सिंह,ओंकार शास्त्री,

उदनाबाद मुखिया नरेश यादव,
पुजारी सर्वेश पंडा, सूरज पंडा, सुनील पंडा, सत्यनारायण पंडा,अमर पांडे, धर्म जागरण जिला सह संयोजक सोनू गुप्ता,
बजरंग कृपा संयोजक सुमित कुमार,विनोद केसरी,विजय कुमार,रोहित चौबे,कुमार सौरव सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।




