Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

दीपोत्सव पर डीएवी स्कूल निरसा के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

निरसा डीएवी स्कूल निरसा की तरफ से दीपोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में रंगोली व दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

दीपोत्सव पर डीएवी स्कूल निरसा के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

निरसा : डीएवी स्कूल निरसा की तरफ से दीपोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में रंगोली व दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली एवं दीप सजाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर बच्चों ने राम सीता लक्ष्मण और हनुमान का वेश धारण कर सभी को आकर्षित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुषमा चौबे प्रेसिडेंट महिला समिति मुगमा , अंजू कांत सचिव महिला मुगमा के द्वारा दीप प्रज्वलन हुआ और उनका स्वागत , स्वागत गीत के साथ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मां काली की स्तुति नाटिका प्रस्तुत , राम स्तुति की। बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्राचार्या श्रीमती झुमा माहाता ने उपस्थित सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को उनके अच्छे कार्यक्रम के लिए ढेरों बधाई दीं। दीपावली त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अन्याय पर न्याय, अज्ञान से ज्ञान एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा विद्यालय परिवार का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button