दिव्या ज्योति (दिव्यांगजनों का संगठन) का प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन समारोह
हजारीबाग दिव्य ज्योति दिव्यांगजनों का एक मात्र संगठन जो हजारीबाग जिले में पिछले कई वर्षों से दिव्यांगजनों के हित में कार्यरत है।

दिव्या ज्योति (दिव्यांगजनों का संगठन) का प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन समारोह
हजारीबाग : ब्यूरो रिपोर्ट
हजारीबाग : दिव्य ज्योति दिव्यांगजनों का एक मात्र संगठन जो हजारीबाग जिले में पिछले कई वर्षों से दिव्यांगजनों के हित में कार्यरत है।आज दिनांक 28 नवंबर 2025 को दिव्या ज्योति (दिव्यांगजनों का संगठन) का प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन समारोह का आयोजन ग्राम कूद ,कटकमदाग प्रखंड, हजारीबाग में किया गया

जिसमें मुख्य अतिथि साइटसेवर्स इंडिया के सपना सारीका सुरीन, विशिष्ठ अतिथि समाज कल्याण पदाधिकारी , सुपरवाइजर, कटकम दाग, प्रमुख विनीता कुमारी कटकमदाग, जिला परिषद सदस्य जीतन राम ,अतिथि के रूप में जन सेवा परिषद के रामलाल प्रसाद साहू और आयुष विभाग के डॉक्टर रंजना शामिल हुए सबसे पहले मुख्य अतिथि के द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया ।तत्पश्चात सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया
पारंपरिक तरीके से बनाएं पत्तों का मुकुट दिया गया उसके बाद यह कार्यक्रम एक सभा के रूप में संपन्न हुआ अतिथि के रूप में रामलाल साहू और आयुष विभाग के डॉक्टर रंजना ने कहा कि जब भी दिव्या ज्योति संस्थान को हमारी जरूरत पड़ेगी हम सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कटकमदास की प्रमुख विनीता कुमारी ने कहा कि यह बहुत गौरव की बात है की कटकमदाग प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए एक कार्यालय का उद्घाटन किया गया है इससे दिव्यांग जनों को काफी सहयोग मिलेगा।
विशेष अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य जीतन राम ने कहा कि जब भी कभी दिव्यांगजनों को हमारी जरूरत होगी हम सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे क्योंकि यह भी हमारे समाज के अंग है और इनका सहयोग करना बहुत जरूरी है क्योंकि ये सरकारी योजनाओं से वंचित हो जाते हैं हम कोशिश करेंगे इन्हें सभी सरकारी योजना का लाभ मिल सके मुख्य अतिथि के रूप में साइटसेवर्स इंडिया की सपना सारिका सुरीन ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि कटकमदाग में दिव्या ज्योति ने दिव्यांग जनों के सहयोग के लिए कार्यालय खोला गया है
और कटकमदाग प्रखंड के अंतर्गत ही नहीं जिला के अंतर्गत जितने भी दिव्यांगजन है सभी को सहयोग करने का जिम्मेवारी उठाया है यह गौरव की बात है उन्होंने कहा कि दिव्या ज्योति के दीपक कुमार शर्मा जो लगातार दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील रहते है
इनका प्रयास रहता है दिव्यांगजन परेशान नहीं हो एवं इनकी सोच बहुत ही सराहनीय है कार्यक्रम को गतिशीलता देने में दिव्या ज्योति के मुकेश कुमार राणा (अध्यक्ष) , ललिता कुमारी, नागेश्वरी कुमारी, संतोष कुमार, चितरंजन कुमार ,शांति देवी, रामेश्वर महतो ,नागेश कुमार,लोकनाथ राणा,विजय साव,रीना देवी,राजेश शर्मा जो प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर है इन सबों की बहुत ही सारनिया भागीदारी रही।



