Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दिवंगत मंत्री की याद मेँ बनियाडीह मेँ श्रद्धांजलि सभा उमड़े हजारों की भीड़

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में रविवार को सदर प्रखंड क़े बनियाडीह में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई.

दिवंगत मंत्री की याद मेँ बनियाडीह मेँ श्रद्धांजलि सभा उमड़े हजारों की भीड़

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में रविवार को सदर प्रखंड क़े बनियाडीह में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुदूरवर्ती गांव से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी पहुंचे. कार्यक्रम में सूबे क़े मंत्री हफिजूल हसन अंसारी, राज्य सभा सांसद बैजनाथ राम, पूर्व विधायक केदार हाजरा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार के साथ कई नेता शामिल हुए.

सभा के दौरान दिवंगत नेता को याद करते हुए कई लोग भावुक हो गए. कई वक्ताओं की आंखों से आंसू छलक पड़े और पूरा माहौल गमगीन हो गया. इस दौरान सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, विधानसभा में उनके कार्यकाल और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया.

वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन पार्टी, सरकार और आम जनता के लिए अपूरणीय क्षति है. इस मौके पर मंत्री हफिजूल हसन ने कहा कि सुदिव्य कुमार जैसा जननेता कम ही धरती पर आते हैं. उनकी जैसी सोच, हाजिरजवाबी, दूर की सोच रखने वाला, सभी वर्ग को लेकर चलनेवाला नेता कम ही हैं.

उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वहीं राज्य सभा सांसद बैजनाथ राम ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से जो रिक्तता पैदा हुई है, उसे लंबे समय तक महसूस किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे संगठन और क्षेत्र के लोगों से लगातार जुड़े रहे. उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.

पार्टी क़े जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि सुदिव्य सोनू बड़े भाई क़े सामान थे उनके निधन से वह बेहद आहत हैं और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के साथ बिताए पलों को याद किया और भावुक हो गए. श्रद्धांजलि सभा का धन्यवाद ज्ञापन जमुआ क़े पूर्व विधायक केदार हाज़रा ने किया. मौक़े पर मेयर प्रमिला मेहरा, जिला सचिव महालाल सोरेन, प्रणव वर्मा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, जिला प्रवक्ता कृष्णमुरारी शर्मा, अंकित सहाय, रॉकी सिंह , दारा हाजरा, शाहनवाज अंसारी समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे. सभा क़े अंत में उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Related Articles

Back to top button