दिनदहाड़े महिला पर धारदार हथियार से हमला महिला की स्थिति नाजुक चाकूबाज़ गिरफ्तार, पैसे की लेनदेन क़े कारण हुआ वारदात
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र क़े बाभनटोली स्थिति कालीबाबू क़े हाता में दिनदहाड़े चाकूबाज़ी की वारदात हुई. चाकूबाज़ ने एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया

दिनदहाड़े महिला पर धारदार हथियार से हमला महिला की स्थिति नाजुक चाकूबाज़ गिरफ्तार, पैसे की लेनदेन क़े कारण हुआ वारदात
गिरिडीह , मनोज कुमार।
गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र क़े बाभनटोली स्थिति कालीबाबू क़े हाता में दिनदहाड़े चाकूबाज़ी की वारदात हुई. चाकूबाज़ ने एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया. महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है. आरोपी चाकूबाज़ घायल महिला का स्टॉफ बताया जा रहा है.

फिलहाल मुफ्फसिल पुलिस आरोपी चाकूबाज़ को हिरासत मेँ ले कर पूछताछ कर रही है.
घटना के संबंध में घायल महिला नीतू देवी के पति संजय कुमार ने बताया कि हमला करने वाला युवक पूर्व में उनके यहां चालक के रूप में काम करता था।

किसी बात को लेकर विवाद के बाद युवक ने नीतू देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। दिनदहाड़े हुई वारदात क़े बाद आरोपी युवक मौके से भागने लगा। इसी दौरान आसपास के मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।




