Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

तेज रफ़्तार का कहर हादसे में युवक की मौत एक युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

गिरीडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के चरकी टोंगरी के समीप बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

तेज रफ़्तार का कहर हादसे में युवक की मौत एक युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरीडीह : जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के चरकी टोंगरी के समीप बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सरिया लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े युवकों को कुचलते हुए पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में भारी मात्रा में सरिया लदा होने के कारण दुर्घटना के बाद ट्रक के कई हिस्से टूटकर बिखर गए।

घटना की सूचना पर पहुंची निमियाघाट पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। वहां दोनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया है।

इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button