Breaking Newsटेक्नोलॉजीताजा खबर

तुर्कबाद में विवादित जमीन पर दबंगो ने किया कब्ज़ा….

विवादित स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य को बंद कराने को लेकर एक पक्ष ने एसडीएम से लगाई गुहार....

तुर्कबाद में विवादित जमीन पर दबंगो ने किया कब्ज़ा….

विवादित स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य को बंद कराने को लेकर एक पक्ष ने एसडीएम से लगाई गुहार….

संवाददाता: ईश्वर यादव

बरकट्ठा:  थाना क्षेत्र के तुर्कबाद गांव में दो पक्षों के बीच ज़मीन विवाद को लेकर तनाव का मामला प्रकाश में आया है।जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर विवादित स्थल पर जबरदस्ती निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है।इस निमित आवेदक शंकर प्रसाद बर्णवाल ने एसडीएम को एक लिखित आवेदन दिया है।उन्होंने बताया कि मौजा तुर्कबाद थाना बरकट्ठा खाता संख्या 104 प्लाट संख्या 261 रकवा 7.5 डिसमिल जमीन पर धारा 145 द0प्र0स0 के तहत शंकर प्रसाद बर्णवाल बनाम राजेन्द्र मोदी व अन्य के बीच न्यायालय में मामला लबिंत है।जहाँ अंचल कार्यालय द्वारा कोविड के तहत अधिरोपित लॉक डाउन के कारण जांच कार्य लंबित है।उल्लेखनीय है कि कोविड का अनुचित लाभ उठाते हुए दूसरा पक्ष राजेन्द्र मोदी द्वारा विवादित ज़मीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।इस कार्य मे राजेन्द्र मोदी के गुंडे तत्व व सहयोगी घटना स्थल पर घातक हथियारों से लैश होकर निर्माण कार्य करवा रहे है।जिसमें मुन्नालाल बर्णवाल पिता स्व0 झरी मोदी, धुरवनारायन मोदी पिता कृष्णदेव मोदी,रघुनंदन मोदी पिता स्व0 बासुदेव मोदी,पिंटू मोदी पिता नारायण मोदी,पवन कुमार बर्णवाल पिता महेश मोदी,मणि मोदी पिता बासुदेव मोदी बासुदेव साव पिता परम साव इत्यादि ग्राम तुर्कबाद थाना बरकट्ठा सभी शामिल है।इस तरह विवादित स्थल पर कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।उन्होंने मामले को लेकर तत्काल काम को रोकने व न्यायोचित कार्रवाई के लिए एसडीओ बरही से गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button