डुमरी विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर सभी सेक्टर पदाधिकारी का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
डुमरी विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर सभी सेक्टर पदाधिकारी का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

डुमरी विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर सभी सेक्टर पदाधिकारी का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: डुमरी विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में सभी सेक्टर पदाधिकारी का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में गिरिडीह जिला के डुमरी प्रखंड अंतर्गत 34 सेक्टर ऑफिसर एवं बोकारो जिला के नावाडीह एवं चंद्रपुरा के 29 सेक्टर ऑफिसर प्रशिक्षण उपस्थित हुए। प्रशिक्षण में सेक्टर पर अधिकारी के कार्य एवं दायित्व, मैपिंग, मतदान से पूर्व मतदान के दौरान एवं मतदान के समाप्ति पश्चात की जाने वाली चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। मतदान में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों की जानकारी एवं उसको भरने का तरीका भी बताया गया। सभी सेक्टर पर अधिकारियों को ईवीएम एवं वीवी पैड को संयोजन कर मॉक पोल करने का हैंड्स ऑन ऑन ट्रेनिंग दिया गया।

चुनाव के दौरान मोहर लगाने, काले लिफाफे में सील करने की प्रक्रिया भी बताई गई। मॉक पोल के दौरान और वास्तविक मतदान की जानकारी, खराबी आने पर रिप्लेसमेंट करने के बारे में एवं उससे संबंधित प्रपत्र भरने के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में कोषांग के वरीय पदाधिकारी ,जिला भू अर्जन पदाधिकारी ,नोडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, अभिनव कुमार सिन्हा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार राय, संजीव कुमार तथा अविनाश कुमार उपस्थित थे।



