डी.वी.सी. मैथन के प्रबंधक (सीएसआर) श्री कौशेलेंदु कुमार के कार्यालय कक्ष में जामताड़ा सीएसआर क्षेत्र के मुखिया गणों की एक बैठक आयोजित हुई।
निरसा मैथन आज डी.वी.सी. मैथन के प्रबंधक (सीएसआर) श्री कौशेलेंदु कुमार के कार्यालय कक्ष में जामताड़ा सीएसआर क्षेत्र के मुखिया गणों की एक बैठक आयोजित हुई।

डी.वी.सी. मैथन के प्रबंधक (सीएसआर) श्री कौशेलेंदु कुमार के कार्यालय कक्ष में जामताड़ा सीएसआर क्षेत्र के मुखिया गणों की एक बैठक आयोजित हुई
निरसा : मैथन आज डी.वी.सी. मैथन के प्रबंधक (सीएसआर) श्री कौशेलेंदु कुमार के कार्यालय कक्ष में जामताड़ा सीएसआर क्षेत्र के मुखिया गणों की एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में चन्द्रधीपा पंचायत के मुखिया श्री देबीसन हांसदा तथा सिउलीबाड़ी पंचायत के मुखिया श्री शिवधन हांसदा साथ लाधना, पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि श्री परिमल मरांडी उपस्थित थे। मुखियाओ के अनुरोध पर दामोदर घाटी विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति के केन्द्रीय महासचिव श्री उत्पल चक्रवर्त्ती तथा मैथन शाखा सचिव श्री अमरनाथ साव भी सामिल थें।

बैठक के दौरान मुखियाओं ने डीवीसी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के शुरूवात के 43 वर्षों के बाद जामताड़ा क्षेत्र में डी.वी.सी. द्वारा सीएसआर गतिविधियों कीटी शुरुआत करने के लिए डीवीसी के वर्तमान प्रबंधन का आभार व्यक्त किया एवं विस्थापित समिति को धन्यवाद दिए। उन्होंने सभी सीएसआर कार्यक्रमों को सफल बनाने में डीवीसी को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। साथ ही उन्होंने जामताड़ा क्षेत्र के लिए डीवीसी एस आर नीति के अनुसार शीघ्र ही ग्राम विकास सलाहकार समिति गठित करने का अनुरोध किया।

निरसा इस अवसर पर प्रबंधक (सीएसआर) ने मुखियाओं को पौधे भेंट किए और आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के तत्काल बाद जामताड़ा डीवीसी क्षेत्र के गाँवों में स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा साथ ही साथ जामताड़ा के विभिन्न निर्माण कार्य के लिए बजट स्वीकृति के उपरांत जल्द ही ग्राम विकास सलाहकार समिति के सलाह के अनुसार काम शुरु किया जाएगा।




