Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

डीएवी पब्लिक स्कूल, बिस्टुपुर में रक्तदान शिविर 2026 सम्पन्न. 204 रक्तदाताओं ने किया अपना अनमोल रक्तदान. विद्यालय बना जीवनदाई मंदिर।

महात्मा हंसराज की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डीएवी पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर में ए आर ओ झारखंड जोन-ई. सह प्राचार्या श्रीमती प्रज्ञा सिंह के दिशा निर्देश पर आज 11 अप्रैल 2026 स्कूल के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l

डीएवी पब्लिक स्कूल, बिस्टुपुर में रक्तदान शिविर 2026 सम्पन्न. 204 रक्तदाताओं ने किया अपना अनमोल रक्तदान. विद्यालय बना जीवनदाई मंदिर।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर—

रक्तदान है सबसे ऊंचा, इसके जैसा दान न दूजा, डी ए वी शैक्षिक संस्था की स्थापना करके भारत में शिक्षा का अलख जगाने वाले महात्मा हंसराज की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डीएवी पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर में ए आर ओ झारखंड जोन-ई. सह प्राचार्या श्रीमती प्रज्ञा सिंह के दिशा निर्देश पर आज 11 अप्रैल 2026 स्कूल के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत परंपरानुसार डीएवी गान एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई.

मौके पर विद्यालय की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नलिनी राममूर्ति ( सचिव, जमशेदपुर ब्लड सेंटर ) संजय चौधरी ( जीएम,जमशेदपुर ब्लड सेंटर ) अरिजीत सरकार ( संचालक टीम पीएसएफ ) का स्वागत करते हुए सभी रक्तदाताओं, शिक्षकों एवं गैर शिक्षण कर्मचारी, अभिभावक, पूर्व छात्रों और उनके बंधुजनों का दिल से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से ही विद्यालय सिर्फ शिक्षा प्रदान करने में नहीं वरन समाज सेवा में भी शिखर पर पहुंच रहा है, और अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन भी कर रहा है.

उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त एकत्र करना है बल्कि समाज में रक्त आपूर्ति की गंभीर कमी को दूर करना और स्वैच्छिक रक्तदान के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है. डीएवी, बिस्टुपुर भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा और समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को निभाता रहेगा. उन्होंने जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया कि वे आवश्यकता के क्षण में सदा हमारे साथ खड़े रहते हैं.

दान से पहले, पात्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक रक्तदाता की गहन जांच की गई. ताकि स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा मिले. योग्य चिकित्सा पेशेवरों ने रक्तदाताओं की सुरक्षा की गारंटी के लिए हीमोग्लोबिन स्तर, रक्तचाप और अन्य महत्वपूर्ण मापदंडों के परीक्षण किए, तत्पश्चात ही रक्तदाताओं को इस महादान का सौभाग्य प्राप्त हुआ. सहयोगी मित्र संस्था के तौर पर तकनीकी सहयोग प्रदान किया

जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन. यह कार्यक्रम एक सुसज्जित एवं वातानुकूलित वातावरण में संपन्न किया गया. कार्यक्रम के शुरुआत से ही रक्तदाताओं का उत्साह देखने लायक था. समस्त रक्तदाताओं को उनके सुकृत्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया गया.

सुबह 8:30 से 3 बजे तक चले रक्तदान शिविर में लगभग 204 रक्तवीरों ने रक्तदान के जरिए योगदान दिया. इस शिविर की शानदार सफलता में विद्यालय की प्राचार्या के दिशा निर्देश सहित मौसमी चौधरी विद्यालय नर्स, राजेश पांडे, सुतापा घोष, सुब्रतो दत्ता, गोवर्धन विद्यानी का योगदान प्रशंसनीय रहा.

Related Articles

Back to top button