Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डाल्टनगंज रेलवे फुट ब्रिज के छत पर चढ़ा युवक मचा अफरा तफरी

मेदिनीनगर  डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के फूट ब्रिज के छत पर अचानक रात्रि दो बजे के आस पास, एक युवक चढ़ गया जिससे वहां यात्रियों व, रेलवे कर्मचारियों के बीच अफरा तफरी मच गया

डाल्टनगंज रेलवे फुट ब्रिज के छत पर चढ़ा युवक मचा अफरा तफरी

पलामू : मेदिनीनगर  डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के फूट ब्रिज के छत पर अचानक रात्रि दो बजे के आस पास, एक युवक चढ़ गया जिससे वहां यात्रियों व, रेलवे कर्मचारियों के बीच अफरा तफरी मच गया मौके पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा इसकी सुचना जीआरपी, थाना प्रभारी, सतीश पांडेय को दी गई, आनन फानन में वे अपने दल बल के साथ वहां पहुंच कर युवक को नीचे उतारने का लगातार प्रयास करते रहे

मगर युवक नीचे नहीं उतरा, सभी को डर था की कहीं युवक के करीब गए तो वह नीचे कूद ना जाए, वहीं रेलवे पुलिस द्वारा, अग्निशम, का गाड़ी, व, एंबुलेंस बुला लिया गया था की किसी भी अप्रिय घटना होने से निपटा जाए, काफी मसक्कत के बाद, बाद, गुरुवार की सुबह, साढ़े दस बजे, दो ऑटो चालक को ब्रिज के छत पर चढ़ाया गया, और युवक को नीचे उतारा गया

तब जाकर, रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली, जीआरपी, द्वारा पूछ ताछ करने पर युवक ने अपना नाम, मंगीलाल, पिता, परवर, सिंह, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला निवासी बताया,जब युवक से पूछा गया की उसने ऐसा क्यों किया तब युवक ने बताया की वह, पुताई का काम करता है, अभि वह बिहार के औरंगाबाद में काम कर रहा था,

ठेकेदार से जब युवक, ने घर जाने का छुट्टी मांगा तो उसे साफ मना कर दिया, अंत में वह, अपना बैग, व बिना पैसा लिए ही निकल पड़ा, उसके पास एक मोबाइल भी है जो स्विच ऑफ था, उसने अपना घर का नंबर भी दिया, जिससे रेलवे पुलिस द्वारा, संपर्क करने का कोशिश किया जा रहा है, संभव है की रेलवे पुलिस द्वारा, कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे, सुरक्षित घर पहुंचा दिया जाएगा!

Related Articles

Back to top button