डालसा ने चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित कर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया l
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव श्री कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देशानुसार पोटका प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं लीगल एड क्लिनिक,पोटका में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l

डालसा ने चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित कर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया l
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव श्री कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देशानुसार पोटका प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं लीगल एड क्लिनिक,पोटका में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को चित्रों के जरिए बाल श्रम के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।

उपस्थित बच्चों को बताया गया कि बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है और इसके उन्मूलन के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।इस अवसर पर बताया गया कि हमारे देश में आज भी लगभग एक करोड़ से अधिक बच्चे बाल मजदूरी करने को विवश हैं।बाल श्रम को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा 23 दिसंबर 1986 को बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 लागू किया गया। इसके तहत किसी बच्चे से बाल श्रम करवाना दंडनीय अपराध है।दोषी पाए जाने पर तीन माह से एक वर्ष तक की सजा तथा ₹10,000 से ₹20,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को
प्रथम पुरस्कार रुप में– शेखर मदीना
द्वितीय पुरस्कार रुप में साजन दास
तृतीय पुरस्कार रुप में अंशु मुंडा
चतुर्थ पुरस्कार रुप में देबाशीष मदीन
पंचम पुरस्कार रुप में अरविंद गोप
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम में चांदपुर पंचायत की सचिव रीना कुमारी,डालसा के पीएलवी डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,ज्योत्सना गोप,राजेश माहली,कुरुमिता मुर्मू,सबिता सोरेन,दुलाल चंद्र मंडल, मीरा मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



