Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

टीम पीएसएफ के लिए हर पर्व-त्योहार का अर्थ है – जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटना और मानव सेवा करना.।

शुभ महालया के आगाज होते ही दिनांक 11 अक्टूबर को टीम पीएसएफ दलमा की तलहटी के कोइरा एवं वाधाडीह गांव में पहुंचेगी. वहां रह रहे 30 सबर परिवारों के बीच नवरात्रि की खुशियां बांटी जाएंगी।

टीम पीएसएफ के लिए हर पर्व-त्योहार का अर्थ है – जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटना और मानव सेवा करना.।

अभिजीत सेन

जमशेदपुर—

शुभ महालया के आगाज होते ही दिनांक 11 अक्टूबर को टीम पीएसएफ दलमा की तलहटी के कोइरा एवं वाधाडीह गांव में पहुंचेगी. वहां रह रहे 30 सबर परिवारों के बीच नवरात्रि की खुशियां बांटी जाएंगी। इस अवसर पर इन सभी 30 परिवारों को नये वस्त्र-परिधान एवं एक माह का सूखा राशन प्रदान कर टीम पीएसएफ इस वर्ष के दुर्गा महोत्सव को उनके नाम समर्पित करेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हैं टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने बताया कि यह कार्य सिर्फ सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम सप्तमी से नवमी तक चलेगा.

इस दौरान टीम के सदस्य शहर भ्रमण कर ऐसे 10 विशेष जरूरतमंदों को भी नये वस्त्र एवं एक माह का सूखा राशन प्रदान करेंगे। इन जरूरतमंदों में रिक्शा चालक, सड़क पर समाचार पत्र-पत्रिका बेचने वाले, एवं किसी तरह गुजर-बसर करने वाले अत्यंत जरूरतमंद लोग शामिल हैं.

इनका चयन सिर्फ और सिर्फ टीम पीएसएफ के सदस्यों एवं शहर के कुछ वरीय पत्रकार साथियों के साथ विचार-विमर्श कर निर्धारित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button