झारखण्ड सुशासन पार्टी का गठन सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही, रोजगार और शिक्षा पर रहेगा पार्टी का ध्यान केंद्रित
गिरिडीह के शिक्षाविद्, प्रेरक और राजनीतिक नेता डॉ. संजीव सिन्हा ने झारखण्ड सुशासन पार्टी का गठन किया है

झारखण्ड सुशासन पार्टी का गठन सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही, रोजगार और शिक्षा पर रहेगा पार्टी का ध्यान केंद्रित
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह के शिक्षाविद्, प्रेरक और राजनीतिक नेता डॉ. संजीव सिन्हा ने झारखण्ड सुशासन पार्टी का गठन किया है. नई पार्टी में सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही, रोजगार और शिक्षा को बढ़ावा देने क़े उद्देश्य से बनाया है. उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, शैक्षणिक मार्गदर्शन और युवाओं को प्रेरित करने के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले हैं और हाल ही डॉ. संजीव सिन्हा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाता तोड़ने के बाद इस दल की नींव रखी।

डॉ. सिन्हा ने पूर्ववर्ती दल में कथित भ्रष्टाचार और अपने राजनीतिक सिद्धांतों व दृष्टिकोण में आए मतभेदों को अलग होने और नई पार्टी बनाने की वजह बताया. अपने आवासीय कार्यलय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्य ध्यान झारखंड में सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही, उच्च शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहेगा.
पार्टी का लक्ष्य राज्य में नैतिक नेतृत्व और जन-कल्याणकारी नीतियों को लागू कर एक स्वतंत्र राजनीतिक विकल्प तैयार करना है. झारखण्ड सुशासन पार्टी की आज विधिवत रूप से लॉन्चिंग क़े साथ गिरिडीह क़े शिक्षाविद डॉ संजीव सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह को निशाने पर लिया। वही मौके पर डॉ नीरज सिन्हा, परवीन यादव, फिरोज कौसर, गणेश यादव, रोनी सिंह, ओमी लाल वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




