झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पर पुलिस व पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन, मीडिया इलेवन रही विजेता
गिरिडीह, झारखंड राज्य के स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर गिरिडीह स्टेडियम में पुलिस और पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पर पुलिस व पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन, मीडिया इलेवन रही विजेता
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, झारखंड राज्य के स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर गिरिडीह स्टेडियम में पुलिस और पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच का उद्देश्य पुलिस-प्रशासन और मीडिया के बीच आपसी संवाद, सहयोग व सौहार्द को मजबूत करना रहा।

मैच की शुरूवात दोनों टीमों के कप्तान उपायुक्त रामनिवास यादव और अरविंद अग्रवाल ने टॉस करके किया।
जिसमें प्रशासन इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवरों में प्रशासन 11 की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से उपायुक्त रामनिवास यादव ने 18 रन, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने 25 रन, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने 12 रन और टाइगर ने सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकारों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13वें ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। मीडिया इलेवन की ओर से नीरज तिवारी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 67 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अजय कुमार ने नाबाद 45 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

मैच के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। नीरज तिवारी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उपायुक्त रामनिवास यादव को ‘बेस्ट विकेटकीपर’ और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को ‘बेस्ट कैच’ का पुरस्कार दिया गया।
मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले के इस आयोजन ने केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि प्रशासन और मीडिया के बीच आपसी संबंधों को भी नई ऊर्जा प्रदान की है।




