Breaking Newsअपराधताजा खबरदेशबिजनेसराजनीतिलाइव न्यूज़हेल्थ

झारखंड सरकार से नही डर रहे है जन वितरण के दुकानदार ,सड़ा एवं कीड़ा लगा गेंहू किया जा रहा है वितरण कौन होगा इसका जिम्मेवार

बोकारो /संवददाता चुरामन ठाकुर

बोकारो : खाद्य आपूर्ति विभाग झाररखंड सरकार की ओर से जन वितरण प्रणाली दुकानों में वितरण किये जाने वाले अनाज सड़ा एवं कीड़ा लगा हुए वितरण किया जा रहा है। बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड के कई पंचयतो में इस इस तरह से सड़ा हुआ अनाज की वितरण किया जा रहा है। तारानारी पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकान से गरीब लाभुकों के बीच सड़ा एवं कीड़ा लगा हुआ अनाज का विरतण किये जाने से सभी लाभुक निराश है। साथ ही गरीब लोगो अनाज लेने के लिए भी मजबूर है। एक तरफ सरकार गरीबों को अच्छी किस्म की गेंहू की वितरण करने की निर्देश दी गया है। लेकिन अधिकारी की लापरवाही के कारण सड़ा एवं कीड़ा लगा हुआ वितरण की जा रही है जो जांच के विशेष बनता है। वही चंद्रपुरा प्रखंड एमओ ने दूरभाष पर बात करने पर बताया कि पता चला है कि जन वितरण प्रणाली की दुकानों से पता चला है कि इस बार सड़ा एवं कीड़ा लगा हुआ गेंहू वितरण की जा रही है। इसको वापस करने आदेश दिया गया है। वही कांग्रेस पार्टी बोकारो जिला सचिव कैलाश गिरी ने कहा कि जन वितरण प्रणाली की दुकान में दो माह से सड़ा एवं कीड़ा लगा अनाज वितरण की जा रहीं है। उन्होंने कहा कि एमओ के आदेश देने के बाबजूद भी जन वितरण प्रणाली की दुकान में अनाज की वितरण किया जा रहा।

Related Articles

Back to top button