झारखंड राज्य जनसेवक संघ का सामान्य परिषद की बैठक संपन्न, लिया गया महत्पूर्ण निर्णय
झारखंड राज्य जनसेवक संघ का सामान्य परिषद की बैठक संपन्न, लिया गया महत्पूर्ण निर्णय

झारखंड राज्य जनसेवक संघ का सामान्य परिषद की बैठक संपन्न, लिया गया महत्पूर्ण निर्णय
संवाददाता: मनोज कुमार

गिरिडीह: कोलडीह स्थित किरण पब्लिक स्कूल में झारखंड राज्य जनसेवक संघ का जिला सामान्य परिषद की बैठक रविवार को आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह, महामंत्री अशोक सिंह नयन उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भरत मांझी एवं संचालन लखनलाल पंडित ने किया।

बैठक के दौरान जिला जनसेवक संघ से जुड़े तमाम मुद्दों पर बाते करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस दौरान पुरानी पेंशन योजना को चालू करने, जन सेवक की बहाली को पंचायत सचिव का प्रभार नही देने, 24 सौ ग्रेड पे को 42 सौ ग्रेड पे करने, बड़े स्तर पर मोर्चा बनाकर राज्य सम्मेलन करने और महासंघ को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इस बाबत राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार पुरानी पेंशन मुद्दा को लेकर कोई बहाना न करें। एक साथ तमाम लोगों को एक सितंबर से पुरानी पेंशन योजना घोषित करें।

उन्होंने कहा कि जनसेवक में बहाली करके कृषि की मात्रा को घटा कर इन्हें पंचायत सचिव का प्रभार दिया जा रहा है जो बहुत ही खेद की बात है। उन्होंने 2400 ग्रेड पे बहाल होने के बाद 28 सो रुपए दिया जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए 4200 ग्रेड पे देने की बाते कहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि लिपिक संगठन का एक मोर्चा बनाकर लिपिक और महासंघ को मजबूत करने का काम किया जाएगा। मौके पर रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, रामाश्रय सिंह,रूपलाल महतो,अमर किशोर प्रसाद सिंहा, अनूप कुमार सिन्हा, लखन प्रसाद रजक,नरेंद्र कुमार गुप्ता,बशिष्ट कुमार सिंह,मुक्तेश्वर प्रसाद,शाहिद अख्तर आदि उपस्थित थे।




