झारखण्ड

झारखंड युथ फेडरेशन ने होली मिलन समारोह में फुंका 1932 खतियान का बिगुल

संजुक्ता न्यूज डेस्क 

 बरकट्ठा :- प्रखंड के पचफेडी चौक पर झारखंड युथ फेडरेशन सलैया के सौजन्य से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रंजन कुमार उर्फ सोनू ने किया। समारोह में मुख्य रूप से जिप सदस्य कुमकुम देवी, कांग्रेस नेता डॉ प्रकाश चौधरी, बरही से युवा नेता संजय मेहता मौजूद थे। होली मिलन समारोह में युवाओं ने 1932 खतियान के आधार पर स्थापित नीति लागू करने की मांग सरकार से की। युवा नेता संजय मेहता ने कहा कि झारखंड को लडाई लडकर जिस उद्देशय से अलग राज्य बनाया गया था। उसका लाभ झारखंडी लोगों को नहीं मिल पाया। आज भी झारखंड में बाहरी लोगों का ही बोलबाला है। उन्होंने कहा कि झारखंड के बेटे बेटियों में भी आईपीएस व आईएएस बनने की क्षमता है। लेकिन बाहरी दबाव व राजनीति के कारण वंचित हैं। वहीं जिप सदस्य कुमकुम देवी ने कहा कि समय रहते सरकार इसपर विचार करे अन्यथा युवावर्ग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। डॉ प्रकाश चौधरी ने कहा कि युवा ही राज्य समेत देश के शक्ति है। और युवाओं की मांग पर सरकार को अबिलम्ब विचार करना चाहिए। कार्यक्रम में युवाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय नीति आंदोलन में एकजुटता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संजय मेहता, जिप सदस्य कुमकुम देवी, सलैया मुखिया गोपाल प्रसाद, पूर्व मुखिया इंद्रदेव प्रसाद, सौरभ कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, मनोज कुमार, विकास कुमार, मुन्ना दास,राजेन्द्र प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button