झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, कई गणमान्य हुए सम्मानित l
सिहोडीह स्थित कविता बैंक्वेट हॉल में अध्यक्ष दीपक पंडित की अध्यक्षता में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के बैनर तले जिला कार्यसमिति बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, कई गणमान्य हुए सम्मानित l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : सिहोडीह स्थित कविता बैंक्वेट हॉल में अध्यक्ष दीपक पंडित की अध्यक्षता में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के बैनर तले जिला कार्यसमिति बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद प्रजापति मौजूद रहे।

बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं समाज के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही समाज के भवन निर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अध्यक्ष दीपक पंडित, भोला पंडित डॉ प्रसादी पंडित, फागु पण्डित, रामेश्वर पंडित, युगल किशोर पंडित, संजय पंडित, लखन पंडित,

भागीरथ पंडित, रोहन पंडित, राजेंद्र पंडित, कपिल पंडित, ओमप्रकाश कुमार, राजेश कुमार, रविंद्र पंडित, कैलाश पंडित, दुखन पंडित, संजीव कुमार, सुकदेव पंडित सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में समाज की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी, अधिवक्ता मीरा कुमारी एवं डॉ. सहदेव कुमार , शिक्षक संजय कुमार को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

वहीं समाज के भवन निर्माण के लिए भोला पंडित द्वारा जमीन दान दिए जाने पर समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।




