
संयुक्ता न्यूज डेस्क
बोकारो – सरकार भले ही बच्चों को अच्छी शिक्षा व्यवस्था देने के लाख दावा करे, मगर गोमिया प्रखंड क्षेत्रों में सरकारी विद्यालयों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।प्रखंड में कई ऐसे सरकारी विद्यालय हैं, जहां कहीं पर शिक्षकों की भारी कमी चल रही है, तो कहीं विद्यालय भवन जर्जर हाल में हैं। अभिभावकों के द्वारा मिली सूचना के आलोक में शुक्रवार को निवर्तमान वार्ड सदस्य सह समाजसेवी रंजीत कुमार ने प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवीपुर का निरीक्षण किया। देखा कि यहां 2 शिक्षक के भरोसे छोड़ा गया है।

दोनों शिक्षकों ने जानकारी दी कि विद्यालय में 140बच्चा अध्यनरत है,जिसमें से मात्र हम दो महिला शिक्षक हैं, एक सरकारी, एक पारा शिक्षक तैनात है। यहां 2 शिक्षक होने से विद्यालय में पठन-पाठन पर विपरीत प्रभाव तो पड़ रहा है।




