झारखंड के एक युग का अंत दीसोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर उपायुक्त कार्यालय में शौकसभा का आयोजन
गिरिडीह,झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद, आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़ दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर आज समाहरणालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।

झारखंड के एक युग का अंत दीसोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर उपायुक्त कार्यालय में शौकसभा का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद, आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़ दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर आज समाहरणालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।

जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने शोक सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने शोक संदेश में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जीवन संघर्ष, आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने झारखंड राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने आदिवासी समाज के हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका निधन संपूर्ण राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की




