Breaking Newsताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइव न्यूज़

झारखंडी एकता संघ ने दुसरे राज्यों में फंसे 1200 लोगों तक पहुंचाया राशन ।

 

खबर 24 न्यूज़ ,संवददाता:ईश्वर यादव 

हज़ारीबाग बरकट्ठा : झारखंडी एकता संघ के द्वारा कोरोना वायरस जैसी भयावह स्थिति के कारण लाॅकडाउन की वजह से देशभर में फंसे 1200 झारखंडी मजदूरों को राशन उपलब्ध कराया है। झारखंडी एकता संध प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल के अनुसार केवल मुंबई में ही झारखंड के लाखों प्रवासी मजदूर रहते हैं। जिन्हें सीमित संसाधनों का उपयोग करते हुए यथासंभव राशन उपलब्ध कराने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी संघ के द्वारा अब तक 1200 सौ से अधिक मजदूरों को राशन उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इतनी बड़ी विपदा में भी कुछ लोग मदद करने के बजाय सोशल मीडिया पर धर्म जाति संबंधित टिप्पणी करके अफवाह फ़ैलाने में लगे हैं। तथा हमें हतोत्साहित करने में लगे हैं। चुंकि यह सभी पोस्ट झारखंड इकाई के कुछ पदाधिकारीयों के फेसबुक वॉल से या उनके नाम से पोस्ट की गई है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष संतोष मंडल एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव विनोद प्रसाद के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी इकाइयों को भंग करते हुए सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नई इकाई और नए पदाधिकारियों का चुनाव इस वैश्विक व राष्ट्रीय आपदा के समाप्त होने के बाद की जाएगी। उन्होंने विधायक, सांसद, उद्योगपतियों से झारखंडी एकता संघ को सहयोग करने की अपील की ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीब झारखंडी मजदूरों तक पहुंच सहायता किया जा सके।

Related Articles

Back to top button