Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झामुमो ने किया जिला कमेटी का विस्तार सरफराज अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, कुणाल यादव बने जिला प्रवक्ता

सरफराज अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, कुणाल यादव बने जिला प्रवक्ता

झामुमो ने किया जिला कमेटी का विस्तार सरफराज अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, कुणाल यादव बने जिला प्रवक्ता

हजारीबाग: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने हजारीबाग जिला कमेटी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी की केंद्रीय कमेटी द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर यह जानकारी दी गई। विस्तार के तहत कई नए चेहरों को संगठन में अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

 

नवगठित जिला कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर नईम राही, रंजीत कुमार मेहता, दीपक राय और विकास बेदिया को शामिल किया गया है। वहीं सह-सचिव के रूप में लखीराम मांझी, मो. अब्दुल्ला खान, राजदेव यादव और दयानंद मेहता को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन सचिव का दायित्व राजलाल महतो, गणेश ग़ंझू और अनन्या मुखर्जी को सौंपा गया है।

 

जिला प्रवक्ता के रूप में कुणाल यादव उर्फ रोहित रंजन, सतीश कुमार दास और इलियास अंसारी को नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा का नेतृत्व सरफराज अहमद को सौंपा गया है, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में कौशर अंसारी, अब्दुल सलाम और रुस्तम सोहराब को नामित किया गया है। मो. कुरबान अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा का सचिव बनाया गया है।


झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में गौरव पटेल की नियुक्ति हुई है। उनके साथ उपाध्यक्ष पीयूष बेदिया, सत्येंद्र मेहता और अभिषेक प्रसाद तथा सचिव सुनील शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावे किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रभु मुर्मू महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता देवी बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष सदन प्रसाद मेहता को बनाया गया।

जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि सभी सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा हजारीबाग में झामुमो को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button