Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झामुमो जिला कार्यालय में अमर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मनाया गया

झारखंड आंदोलन के अमर शहीद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस शनिवार को झामुमो जिला कार्यालय, पलामू में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

झामुमो जिला कार्यालय में अमर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मनाया गया

मेदिनीनगर : पलामू। झारखंड आंदोलन के अमर शहीद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस शनिवार को झामुमो जिला कार्यालय, पलामू में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र समिति सदस्य सन्नू सिद्दकी ने की, जबकि जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

केंद्र समिति सदस्य सन्नू सिद्दकी ने कहा कि “अमर शहीद निर्मल महतो का जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित था। उनका बलिदान झारखंड आंदोलन की अमूल्य विरासत है। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों और संघर्ष के रास्ते पर चलकर झारखंड के हितों की रक्षा करें।”

जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी ने कहा कि “निर्मल महतो ने जल, जंगल, जमीन और झारखंडवासियों के अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। झामुमो उनके सपनों और झारखंड के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो के बताए मार्ग पर चलने तथा झारखंड के हितों, अधिकारों एवं अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में झामुमो उपाध्यक्ष असफर रब्बानी, महिला मोर्चा की रजिया नियाज़ी, क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुमित वर्मन, युवा मोर्चा सचिव कौशल किशोर, मुकेश चौधरी, दिनेश कुमार, छात्र मोर्चा जिला सचिव सैय्यद फैजल, साहिल अंसारी एवं वरिष्ठ नेता बब्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अमर शहीद निर्मल महतो अमर रहें।
झारखंड आंदोलन के सभी शहीदों को शत-शत नमन।

Related Articles

Back to top button