झामुमो जिला अध्यक्ष के द्वारा मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर दही चुडा कार्यक्रम का आयोजन।
झामुमो जिला अध्यक्ष के द्वारा मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर दही चुडा कार्यक्रम का आयोजन।

झामुमो जिला अध्यक्ष के द्वारा मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर दही चुडा कार्यक्रम का आयोजन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : झामुमो जिला अध्यक्ष के द्वारा मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर चलकुशा एवं बरकट्ठा प्रखंड के सिमाना जमसोती मोड़ पर दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झामुमो जिलाध्यक्ष शम्भूलाल यादव ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शम्भूलाल यादव एवं संचालन चलकुशा बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित में शम्भूलाल यादव ने कहा की बरकट्ठा विधानसभा अंतर्गत ऐतिहासिक सूर्यकुंड मेला को पर्यटन स्थल हमारी सरकार के द्वारा ए श्रेणी में शामिल किया गया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को बरकट्ठा वासियों को बधाई देता हूं।
विकाश के नाम पर बरकट्ठा चलकुशा में कोई काम नहीं हुआ है।। बरकट्ठा के जनता कि जो जायज समस्या है उसके लिए मैं हमेशा साथ हुँ। मैं आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर हुँ। मै चाहता हुँ की मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झारखण्ड प्रगति कर रहा साथ साथ बरकट्ठा विधानसभा भी आगे बढ़े।
समाजिक न्याय को धरातल पर लाने के लिए पिछड़ों को 27% आरक्षण,सर्वजन पेंसन योजना के माध्यम से राज्य के सभी विधवा, वृद्धा एवं विकलांग लोगों को पेंशन में लाखों लोगों को जोड़ा गया है। 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति सरना धर्म कोड, कृषि ऋण माफ़ी, सुखड़ा राहत जैसे अनेकों ऐतिहासिक कार्य हमरी सरकार के द्वारा किया गया है,

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य मो इजहार,जिला कोषाध्यक्ष नईम राही, श्यामदेव यादव,जिला उपध्यक्ष यासीन खान, बीरेंद्र राणा, इस्लाम अंसारी, मनोहर राम,कुद्दूस अंसारी, गोविन्द बिहारी, रमेश दास,अशोक सिंह,प्रमोद गुप्ता,महताब हूसैन, जागेश्वर साव,नारायण दास, सलीम अंसारी, मुकेश मोदी, नकुल खान, रहमान अंसारी,अशोक दास, दिगंबर कुमार मेहता,महबूब अंसारी, बिनोद पंडित,रेनू देवी,सेराज अंसारी,बिनोद साव,दुलारी देवी टिंकू साव, रोहित साव, आकाश साव, पवन मोदी, तफज्जुल हूसैन, पवन दास, गिरजानांद हजाम,कामेश्वर भारती, छोटू यादव, इस्लाम अंसारी, बद्री पंडित,मनोज यादव, भैरव यादव, सुनील राणा बबलू यादव,रेखा देवी, सविता देवी, रामचंद्र साव मुमताज़ आंसरी, भीम साव,कविता देवी समेत हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।


