झंडा मैदान में नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार ने किया झंडोतोलन मौके पर डीसी एसपी थे मौजूद
विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा,इन्हीं भावों के साथ 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को 9 बजे जिला प्रशासन का मुख्य कार्यक्रम झंडा मैदान में संपन्न हुवा

झंडा मैदान में नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार ने किया झंडोतोलन मौके पर डीसी एसपी थे मौजूद
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा,इन्हीं भावों के साथ 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को 9 बजे जिला प्रशासन का मुख्य कार्यक्रम झंडा मैदान में संपन्न हुवा। यहां नगर विकास एवं आवास मंत्री सह सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

मौके पर डीसी रामनिवास यादव,एसपी डॉ विमल कुमार,जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी,डीडीसी स्मृता कुमारी,उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक,अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ,लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज,डीएसओ गुलाम समदानी,एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते,डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह,डीएसपी टु कौसर अली,एसडीपीओ जीतवाहन उरांव,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीपीआरओ अंजना भारती,समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

ध्वजारोहण से पूर्व मंत्री उपायुक्त और एसपी ने खुली जीप से पैरेड में शामिल 14 प्लाटून का निरीक्षण किया। 14 प्लाटून में सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, आईआरबी, महिला जिला पुलिस बल, NCC कैडेट,कार्मेल स्कूल, सर जेसी बोस बालिका विद्यालय व अन्य स्कूल के छात्रों के प्लाटून पैरेड में शामिल थे। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं बैंडपाइपर के साथ शामिल हुई। पैरेड निरीक्षण के बाद मंत्री ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रगान के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इसके बाद शहीदों के परिजनों को सॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,वहीं कई लोगों को अनुकम्पा पर शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र दिया गया,साथ ही पुलिस पदाधिकारी एडीपीओ जीतवाहन उरांव,मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत अन्य पदाधिकारियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,

मौके पर स्कूली बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री सुदीब्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के उत्थान को लेकर हर दिशा और क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत बाबू के अगुवाई में राज्य नया कृतिमान स्थापित कर रहा है। गरीब आदिवासी मूलवासी किसान युवा महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने के लिए हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले में चल रहे केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि गिरिडीह जिला में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। ताकि इसका लाभ जरूरतमंदों और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंच सके। कहा कि विकासशील योजनाओं के जरिए गरीबी उन्मूलन की दिशा में कार्य करना है। उपायुक्त ने जिला में हो रहे विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। कार्यक्रम के अंत में मंत्री डीसी और एसपी ने प्लाटून में शामिल स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया



