ज्वेलरी व्यवसायियों पर हमला सुनसान रास्ते में टारगेट कर लूट। एसपी ने गठित किया एसआईटी जांच में जुटी पुलिस
हिरोडीह थाना क्षेत्र के जमखोखरो के आनंद पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात बाइक सवार चार अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकानदार पर गोली से हमला कर लाखों रुपये के जेवर लूट लिए है.

ज्वेलरी व्यवसायियों पर हमला सुनसान रास्ते में टारगेट कर लूट। एसपी ने गठित किया एसआईटी जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : हिरोडीह थाना क्षेत्र के जमखोखरो के आनंद पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात बाइक सवार चार अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकानदार पर गोली से हमला कर लाखों रुपये के जेवर लूट लिए है. लूट की घटना के बाद अपराधियों ने पांच से छह राउंड गोली भी चलायी. हँलाकि गोलीबारी की वारदात को हिरोडीह पुलिस ने पुष्टि नहीं की है.

बताया जाता है कि हिरोडीह थाना क्षेत्र के झालूडीह निवासी पुनीत सोनार एवं प्रकाश सोनकार कोदम्बरी स्थित अपनी दुकान वंदना ज्वेलर्स को रोज की तरह बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमखोखरो आनंद पब्लिक स्कूल के पास पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया.

अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए और करीब पांच राउंड फायरिंग की। इसके बाद वे सीताराम सोनार के पास मौजूद लाखों रुपये के जेवर लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही खोरीमहुआ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, जमुआ इंस्पेक्टर ,हिरोडीह थाना प्रभारी घोड्थम्भा ओपी प्रभारी धनवार थाना प्रभारी
सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। इधर फायरिंग की पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं किया जा रहा है ..!

