जैक आकांक्षा परीक्षा में तिसरी के छात्रों का जलवा, संदीप बने झारखंड टॉपर, क्लैट में श्रीधर जिला टॉपर
जिले के तिसरी प्रखंड के छात्रों ने जैक आकांक्षा फाइनल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रखंड का नाम रोशन किया है। इंजीनियरिंग और क्लैट दोनों वर्गों में तिसरी के छात्रों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।

जैक आकांक्षा परीक्षा में तिसरी के छात्रों का जलवा, संदीप बने झारखंड टॉपर, क्लैट में श्रीधर जिला टॉपर l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड के छात्रों ने जैक आकांक्षा फाइनल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रखंड का नाम रोशन किया है। इंजीनियरिंग और क्लैट दोनों वर्गों में तिसरी के छात्रों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, जैक आकांक्षा इंजीनियरिंग फाइनल परीक्षा में तिसरी निवासी अरविंद साव के पुत्र संदीप कुमार साव ने 142 अंक प्राप्त कर पूरे झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है।

वहीं उदित प्रसाद बरनवाल के पुत्र आदित्य कुमार ने 136 अंक प्राप्त कर राज्य में सातवां तथा गिरिडीह जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इधर, जैक आकांक्षा क्लैट फाइनल परीक्षा में श्रीधर कुमार ने 91 अंक प्राप्त कर झारखंड में सातवां स्थान और गिरिडीह जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि संदीप कुमार साव, आदित्य कुमार और श्रीधर कुमार तीनों अग्रवाला उच्च विद्यालय, तिसरी के छात्र हैं। इससे पूर्व आयोजित टेस्ट परीक्षा में भी तीनों छात्रों ने झारखंड के टॉप-10 में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धि को तिसरी और गिरिडीह के लिए गौरवपूर्ण बताया है।




